SPORTS DAY (2025-26)
वार्षिक खेलकूद दिवस ( 2025-26 )
Dec 14,2025
संत जेवियर्स उच्च विद्यालय एवं महाविद्यालय का वार्षिक खेलकूद दिवस 14 दिसंबर 2025 को आयोजित किया गया ।इस खेल दिवस में 100m,200m,800m,पॉल क्लाइंबिंग,स्लो साइकिल रेस,बोट रेस,केकड़ा रेस,ट्रेन रेस इत्यादि प्रतिस्पर्धाएं हुई।वहीं इस दिन के आकर्षण का केंद्र रहा- बैंड डिस्प्ले,मानव श्रृंखला,कराटे डिस्प्ले एवं P.T । साथ ही झारखंड की 25 वर्षीय जुबली के उपलक्ष में झारखंड के भौगोलिक सौंदर्य एवं विविधताओं का व्याख्या करती विभिन्न भाषाओं के मेल से बने गीत पर विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत भव्य सांस्कृतिक नृत्य ने सबको मोहित कर दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री अनुरंजन किस्पोट्टा IPS, DIG of police singhbhum ने अपने संदेश के माध्यम से विद्यार्थियों को लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने को प्रेरित किया। साथ ही विशिष्ट अतिथि श्री अभय कुजूर (बैच-1981) ने जीवन द्वारा छात्रों के मनोबल को बढ़ाया। मौके पर विद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी , अतिथिगण अभिभावक एवं भूतपूर्व विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Science & Arts exhibition 2025
विज्ञान सह कला प्रदर्शनी ( 2025 )
दिनांक 14 नवंबर 2025 को विद्यालय में बाल दिवस के अवसर पर विज्ञान सह कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस आयोजन के मुख्य अतिथि श्री संदीप कुमार मीणा,IAS,उप विकास उपायुक्त पश्चिमी सिंहभूम तथा विशिष्ट अतिथि श्री राम हरि बास्के (बैच-1982) सेवानिवृत्ति सहायक महाप्रबंधक, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया थे ।इस प्रदर्शनी में विज्ञान,कला आर्ट एंड क्राफ्ट,कंप्यूटर साइंस से संबंधित कई बेहतरीन मॉडल प्रस्तुत किए गए ।साथ ही गृह विज्ञान के माध्यम से स्वादिष्ट और नए-नए व्यंजनों द्वारा भी विद्यार्थियों ने अपने हुनर को प्रदर्शित किया। इस प्रदर्शनी द्वारा लगभग 750 विद्यार्थियों ने 150 मॉडल के द्वारा अपने ज्ञान का लोहा बनवाया।
LOYOLA DAY 2025
लोयोला दिवस
JULY 31,2025
हमारे विद्यालय में, 31 जुलाई को लोयोला दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर झारखंड प्रशासनिक आयोग ( JPSC ) में सफलता प्राप्त सुश्री पिंकी प्रियंका हेंब्रोम ( बैच 2010 )और सुश्री कीर्ति सिंह कुंटिया ( बैच 2013 ) शामिल हुईं। फा॰ किशोर लुगुन एस॰ जे॰ के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम कि प्रस्तुत कि एवं संत इग्नासियुस लोयोला के जीवन का नाट्य मंचन भी किया गया। विशिष्ट अतिथि सुश्री पिंकी प्रियंका हेंब्रोम ( S.I ) ने अपने संदेश में कहा कि अगर लक्ष्य बड़ा हो तो कोई भी नौकरी बाधा नहीं बनती है। S.I के पद पर रहते हुए भी मैंने JPSC की परीक्षा में सफलता प्राप्त की, अतः अपने लक्ष्य को साधने के लिए 24x7 hour की कड़ी मेहनत जरूरी है।
दूसरी विशिष्ट अतिथि सुश्री कीर्ति सिंह कुंटिया ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता के मार्ग में असफलताऍं आती रहेंगी लेकिन निराश न होए परिश्रम करते रहें,एक दिन सफलता जरूर मिलेगी।
Annual Sports Day
Jan 12 , 2025
सत्र 2024-25 के लिए विद्यालय में वार्षिक खेल-कूद दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि कैबिनेट मंत्री श्री दीपक बिरूवा जी थे। इस खेल-कूद दिवस में 100 मीटर की दौड़ , Relay race , Pole climbing , Tug of War इत्यादि प्रतिस्पर्धाएॅ संपन्न हुई। Brass Band और Pipe Band display स्पोर्ट्स डे का मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहा। विशिष्ट अतिथि श्री विरेन्द्र मुन्दुईया जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि " अपना लक्ष्य निश्चित करो , परिस्थितियाॅ चाहे जैसी भी हो , अपने लक्ष्य को अपना जुनून बनाओ , देखना सफलता आपके कदम चूमेगी।"
Xavier's Day & Doctor's Felicitation Function
Dec 3 , 2024
इस अवसर पर विद्यार्थियोें द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। सभी Alumni Doctors को शाॅल और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में डाॅ0 जगन्नाथ हेम्बरोम जी द्वारा आगामी समय में किशोर - किशोरियों के लिए विशेष सेमिनार आयोजित करने की बात कही गई और डाॅ0 हीरेन्द्र बिरूवा जी द्वारा चिकित्सा संबंधी हरसंभव मदद करने की घोषणा की गई। साथ ही डाॅ0 शिवशंकर बिरूवा द्वारा स्वरचित पुस्तक ' Lockdown ' का विमोचन किया गया। इस कार्यक्रम में डाॅ0 शिवशंकर बिरूवा , डाॅ0 विजय मुंधड़ा , डाॅ0 जगन्नाथ हेम्बरोम ,डाॅ0 शिवचरण हांसदा, डाॅ0 मनोज पुरती ,डाॅ0 हीरेन्द्र बिरूवा , डाॅ0 नरेन्द्र सुम्बरूई उपस्थित थे , जिन्हांेने अपने शानदार डंास द्वारा सबका मन मोह लिया।
Gratitude by Batch 1979
Nov 10, 2024
The session 1975-79 , The Batch members of 1979 took initiative to honour those working teachers and non- teaching staff , kitchen nanis , living and departed members who contributed selflessly to the school . To make this event memorable Former Principals , Fathers , Xaverians as well as present staff members were present to witness the event .
Annual XAAL Meet & Networking Session
The landscape of supply chain management is evolving rapidly, driven by technological Join us for the annual gathering of XAAL members, where we discuss future plans, share updates, and connect with fellow alumni. This event will also feature guest speakers, interactive sessions, and opportunities for social networking.










